22 दिन बाद भी खुले घूम रहे किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त

0
90

FARRUKHABAD : जनपद में महिलाओं के साथ हो रहा उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं पुलिस इन अपराधियों पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें शरण दे रही है। मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यानी निवासी किशोरी के साथ बीते 5 नवम्बर को कुछ दरिंदों द्वारा बलात्कार कर दिया गया था। किशोरी का पिता न्याय पाने के लिए दर दर भटक रहा है लेकिन अभी तक उसे न्याय की उम्मीद दिखायी नहीं दे रही है।

[adrotate banner="3"]

मेरापुर क्षेत्र के ग्राम स्यानी निवासी सागर पुत्र सियाराम का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ मेरापुर निवासी अप्पू पुत्र सोवरन सिंह यादव, रामविलास पुत्र दयानंद शाक्य व दो अज्ञात लोगों ने 5 नवम्बर को रात 9 बजे जबरिया बाजरे के खेत में ले जाकर बलात्कार किया मामले के सम्बंध में 6 नवम्बर को रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गयी लेकिन थाना पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

खुले घूम रहे अभियुक्त लगातार समझौते का दबाव डाल रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मार देने की भी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित किशोरी के पिता ने जिलाधिकारी से गिरफ्तारी की मांग की है।

[adrotate banner="2"]