प्रदेश में बड़े दल15 सीटें दे तो समझौता सम्भव: केशव मौर्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

keshv-mauryफर्रुखाबाद : महान दल की रैली में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने बड़ी पार्टियों से 15 सीटें मिलने पर समझौता करने की बात कही| इसके साथ ही साथ सपा, भाजपा व बसपा को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि समाज के तीनों नेता एकजुटता में बाधक बताया और पूर्व मंत्री बाबू¨सह कुशवाहा, स्वामी प्रसाद मौर्य व पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर तीर चलाये| सभी से एक जुटता का आह्वान|

क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित रैली में श्री केशव देव मौर्य ने कहा कि बिहार के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सांसद बनने को पार्टी तोड़ दी और समाज को धोखा दिया। उन्होंने पार्टी की आड़ में कोई व्यापार नहीं किया और न ही स्कूल बनाए। समाज यदि साथ दे दे तो वह सम्मान दिलाकर रहेंगे। उन्होंने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया, कहा कि सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। पूर्व मंत्री बाबू¨सिंह कुशवाहा के जेल से छुटने के बाद वह बाबू¨सिंह से मिलने गए थे। उन्होंने महान दल के लिए 50 सीटें मांगी थीं, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। स्वामी प्रसाद जय श्री राम कहने चले गए। भाजपा, बसपा, सपा यदि महान दल को 15 सीटें दे दे तो वह समझौता करने को तैयार हैं|

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्या, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, महासचिव ठा.सुनीत ¨सह, राजेश मौर्य, सर्वेश शाक्य, राजवीर राजपूत, रूबी सैनी, मीना शाक्य आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जेपी मौर्य ने किया।