नशीला पदार्थ खिलाकर युवक का गुप्तांग काटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

birjuफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाल क्षेत्र के चिलांका निवासी 20 बिरजू चिक पुत्र महेश चन्द्र का गुप्तांग काटने का आरोप एक किन्नर पर लगा है| पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस कार्यवाही करने से कतरा रही है|

पीड़ित बिरजू ने बताया की वह कंपिल निवासी सीमा किन्नर के साथ नाचने और गाने का काम करता है| जिससे उसे चार पैसे की आमदनी हो जाती है| इसी दौरान उसकी मुलाकात कस्बा के सीपीबीएन तिराहे पर किन्नर रामकली से हो गयी| रामकली ने उसकी कुछ बारातो में मदद करने को कहा की उसके पास किन्नर नही है| जिस पर रूपये के लालच में बिरजू उसके साथ चला गया| बिरजू ने आरोप लगाया की रामकली ने उसे खाना खिलाया खाना खाकर वह बेहोश हो गया| सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो उसका गुप्तांग काटा जा चुका था| उसने भागने का प्रयास किया तो उसको दो नकाबपोशो ने उसे भागने नही दिया| किसी तरह से वह भागकर घर पंहुचा और परिजनों को आप बीती बतायी| माँ कमला देवी और भाई कुंदन ने कोतवाली पंहुचकर घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|