परिनिर्वाण दिवस के बहाने विधान सभा चुनाव पर निशाना

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

bspफर्रुखाबाद: भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें याद कर विरोधियों पर निशाना लगाया| इसके साथ ही साथ दलित वोट को साधने की कोशिश भी की गयी|

डॉ० भीम राव अंबेडकर के 61 वें परिनिर्वाण (देहांत) दिवस पर भोलेपुर स्थित एक हाल में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया| जिसमे उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही साथ विचार भी व्यक्त किये गये| परिनिर्वाण से आने वाले विधान सभा चुनाव पर निशाना रहा| सभी को चुनाव की तैयारी में लगने के निर्देश दिये गये है| मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर कानपुर मंडल राहुल गौतम नें अम्बेडकर के जीवन परिचय और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विचार व्यक्त किये| उन्हें दलितों का मसीहा कहा| कार्यक्रम की अध्यक्षता मो० उमर खॅा बसपा प्रत्याशी सदर विधान सभा ने की| रामनरेश गौतम,जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट, नागेंद्र पाल सिंह, अजय भारती,महेंद्र सिंह कटियार, रामानंद प्रजापति ,अफरोज आलम आदि मौजूद रहे|