नोट बंदी से बीजेपी ने किया देश का सबसे बड़ा घोटाला: आप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-IAC-AAP

aapफर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी ने नोट बंदी को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है| पार्टी के जिला पर्यवेक्षक अभिषेक मिश्रा ने कहा है कि नोट बंदी में बीजेपी ने देश का सबसे बड़ा घोटला किया है| जिसकी जानकारी वह गाँव-गाँव में जाकर लोगो को देंगे|

शहर के मोहल्ला बजरिया सालिगराम में पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नोट बंदी योजना कालाधन कम करने के लिये नही बल्कि आठ लाख करोड़ रूपये लुटने के लिये लाई गयी है| कुछ चंद करोंड पतियों को सरकारी बैंको में लाखो करोड़ के लोंन दे रखे है| इन अरब पतियों के लोंन की रकम डकारने से बैंको में पैसे की कमी आ गयी है| इस लिये यह नोट बंदी की गयी है|

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केंजरीबाल जनता की समस्या व देश हित को देखकर नोट बंदी का विरोध कर रहे है| उन्होंने सभी से नोट बंदी के विरोध में 18 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली रैली में पंहुचने की अपील भी की| पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा, गौतम कुमार, राकेश शुक्ला, कुश वर्मा, राजगौरव पाण्डेय, राकेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|