विधवा के आत्मदाह की खबर से हलकान हुई पुलिस, कैरोसिन छीना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sunita-ashokco-devendr-singhफर्रुखाबाद:थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर अशोक कुमार कि लाश पुलिस को पड़ी मिली| मौके पर पंहुचे परिजनों ने हत्या का आरोप अपने गाँव के ही तीन लोगो पर लगाया था| लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया| जिस पर उसकी पत्नी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की तैयारी कि तो पुलिस ने उसके पास रखा कैरोसिन जप्त कर लिया|

कोतवाली कायमगंज के ग्राम ललई निवासी अनूप के पुत्र हरीश कुमार की बारात थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर जटपुरा निवासी रामपाल की पुत्री पूजा के लिये आयी थी| जिसमे दूल्हा अनूप कुमार के शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर पीत निवासी रिश्तेदार अशोक कुमार अपने पिता रामशरण के साथ बारात में शामिल होने आये थे| जिसके बाद पुलिस को लाश इटावा-बरेली हाई-वे पर मिली| अशोक के पिता रामशरण ने गाँव के कुछ अन्य लोग पर हत्या करने का आरोप लगाया था| लेकिन पुलिस ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज नही किया|

शुक्रवार को मृतक अशोक की पत्नी सुनीता अपने पांच बच्चो के साथ कलेक्ट्रेट पंहुची| उसके पास कैरोसिन था| तभी पुलिस को भनक लग गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर महिला से कैरोसिन जप्त कर लिया| मामले की जानकारी होने पर सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार भी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| जानकारी होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष भीम सिंह जाबला को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के लिये निर्देशित किया| जिसके बाद मौके पर भीड़ बढती देख सीओ अमृतपुर मुकदमा लिखाने के लिये परिजनों को अपने साथ ले गये|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया की निर्देश मिल गये है मुकदमा हत्या में दर्ज किया जा रहा है|