बाइक सीज करने से पुलिस का हुक्का-पानी बंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

medikl-coolej-pulis-chakiफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के भोजपुर के निकट मेडिकल कैम्पस कि पुलिस को तीन सबारी का चालान करना मंहगा पड़ गया| चौकी की पानी की सप्लाई बीते कई दिनों से बंद है| जिससे पुलिस कर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है|

एसएसआई शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बीते 26 नबम्बर को वह वाहन चेकिंग कर रहे थे | तभी एक वाइक पर सबार होकर तीन युवक आये| जिन्हें पुलिस ने रोंक लिया| उनके पास कागजात नही थे तो पुलिस ने गाड़ी सीज करने की तैयारी कर ली| तभी बाइक सबारो ने अपने कागज मंगा लिये| उसी समय कस्बे के व्यापारी नेता अनिल गुप्ता से दरोगा की बात करायी गयी| इसके बाद भी उन्होंने गाड़ी का चालान कर दिया|

पुलिस कर्मियों का आरोप है कि जिस पर आक्रोशित व्यापारी नेता ने मेडिकल कालेज से आ रही पानी की सप्लाई काट दी| जिससे कई दिनों से उनको चौकी में पानी नसीब नही हो रहा है| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि उनकी मेडिकल कालेज के संचालक डॉ० अनार सिंह से बात हो गयी है| सप्लाई किसी अन्य समस्या के चलते बंद हुई है जिसे कल चालू करा दिया जायेगा|