प्रेमिका संग पकड़े गये दरोगा जी, पत्नी ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया सालिग्राम में किराये पर रह रहे दरोगा को उसकी प्रेमिका के साथ पत्नी व उसके साले ने पकड़ लिया| जिसके बाद पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीट दिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| जाँच पड़ताल की|

थाना मऊदरवाजा के एक चौकी में तैनात दरोगा शहर के बजरिया सालिग्राम में एक मकान में किराये पर रह रहा है| मंगलवार को शाम कानपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात दरोगा की पत्नी अपने भाई के साथ उसके मकान पर पंहुच गयी| देखते ही देखते दरोगा की पत्नी ने एक महिला के साथ दरोगा को देख लिया| जिसके बाद दरोगा की पत्नी ने गाली-गलौज करके पति की प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी|

घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल डीके सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने महिला से जाँच पड़ताल की| दरोगा का कहना है कि महिला से विवाद चल रहा है| दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है | महिला गलत आरोप लगा रही है| शहर कोतवाल ने बताया कि महिला मौके से चली गयी| अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी|