राजेन्द्र नगर महोत्सव: अब जिले में तमाम खेल खेलेगी टीम सचिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

tim-schinnrendr-singh-sacxhinफर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद के राजेन्द्र नगर महोत्सव में टीम सचिन के संयोजक सचिन सिंह यादव ने जिले में खेल खेलने की शुरुआत कर दी| उन्होंने इसके लिये कई गाँवो से खिलाडियों की एक एक टीम भी तैयार की| जिनमे से कई को खेल किट दी गयी|

सचिन सिंह यादव के युवा महोत्सव में पंहुचे मुख्य अतिथि नरेश उत्तम और विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने दर्जनों युवाओ को क्रिकेट किट, बालीबाल किट आदि तमाम खेलो की किट प्रदान की| नरेश उत्तम ने कहा कि महोत्सव परिवार को जोड़ने के लिये होता है| मुलायम सिंह यादव ने सैफई महोत्सव शुरू करके इसकी शूरुआत की थी| महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण भाईयों की जागरूक करने का कार्य भी किया जाता है| उन्होंने नोट बंदी कको भी लगत बताया और कहा कि गरीब जनता बेहाल है| उन्होंने सीएम अखिलेश की तारीफ में भी कसीदे पढ़े|

पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस महोत्सव में सभी को एकत्रित होने का मौका मिलता है| आज हमे गर्व है कि की हम इस महोत्सव में एकत्रित हुये है| उन्होंने कहा कि बाहरी जिले के गुंडों को जनता पसंद नही क्र्रती और ना ही करेगी| उन्होंने कहा कि वह पांच बार मोहम्मदाबाद और एक बार अमृतपुर से विधायक चुने गये| यह सब जनता का ही प्रेम है| सीएम ने भी इसी बात पर उन्हें सम्मानित भी किया|

कार्यक्रम संयोजक सचिन सिंह यादव ने कहा कि जब युवा हमारे साथ है तो कोई लक्ष्य मुश्किल नही| उन्होंने कहा उनका मकसद जिले के गाँव-गाँव में एक टीम सचिन की क्रिकेट टीम बने| इसके लिये जिन लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें किट उपलब्ध करा दी गयी है| आगे भी जो रजिस्ट्रेशन करायेगा उसे किट उपलब्ध करा दी जायेगी| उन्होंने कहा कि मेरा परिवार घर तक सीमित नही है वल्कि पूरा क्षेत्र ही मेरा परिवार है क्षेत्र और जिले की तरक्की के लिये युवाओ के सहयोग की आवश्यकता है|