व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के लिए नये चेहरे की तलाश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद व्यापार मंडल ‘मिश्रा गुट’ के जिलाध्यक्ष के लिए नये चेहरे की तलाश संगठन नें शुरू कर दी है| जिससे कई दाबेदार भी अंदर खानें से संगठन के शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में हैं |
दरअसल बीते लगभग 15 वर्ष से संजीब मिश्रा बॉबी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं| मिली जानकारी के मुताबिक संगठन अब जिले में नये सिरे से ऊर्जावान पदाधिकारियों को जगह देंनें की तैयारी में है| दरअसल अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापार मंडल कोई खास बचाव व्यापारियों का नही कर पाया था| जिससे व्यापार मंडल के नेताओं से व्यापारी पूर्व से ही खिन्न है| संगठन के सूत्रों के अनुसार अब जिले में नये जिलाध्यक्ष के चेहरे की तलाश अंदरखानें से शुरू हो गयी है| जानकारी के मुताबिक कुछ दिन में व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व से पदाधिकारी जिले में भेजे जा रहें है जो जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की नब्ज टटोलेंगे| फिलहाल इस बार जिलाध्यक्ष का चेहरा बदलनें की उम्मीद है| नगर के एक चिकित्सक सहित कुल आधा दर्जन नामों पर चर्चा जोरो पर है| व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ नें बताया कि उनकी संगठन में वार्ता हुई है | प्रेक्षक भेजकर संगठन के लोगों से चर्चा होगी| उसके बाद किसे जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा यह संगठन तय करेगा |