राजेन्द्र नगर के वालीबुड नाइट में लगेगा सैफाली का कांटा

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय सामाजिक

saifali-mdhuvalaफर्रुखाबाद: राजेन्द्र नहर महोत्सव 26 नवम्बर को आकर्षण का केंद्र रहेगा| जिसमे बालीबुड की अभिनेत्री व कांटा लगा गाने में अभिनय करने वाली सैफाली जरीवाला का कार्यक्रम तय हो गया है| जिससे महोत्सव के कार्यक्रम और अधिक रोचक हो जायेगा|

संयोजक सचिन सिंह यादव ने बताया कि अभिनेत्री सैफाली इंदुवाला के साथ ही साथ ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के हास्य कलाकार राजीव निगम भी लोगो को गुदगुदाने आ रहे है| वही फिल्म फेयर कलाकार नागेश का भी कार्यक्रम तय हो गया है| जिससे दर्शको का भरपूर मनोरंजन तो होगा ही साथ साथ उन्हें राजेन्द्र नगर में ही फिल्म सिटी के कार्यक्रम जैसे एहसास भी होगा|

जनपद में अभिनेत्री सैफाली जरीवाला के आने की खबर से उनके चाहने वालो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी| जिससे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ समारोह में एकत्रित होगी|