मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी, सदा खुश रहो ये दुआ है हमारी

FARRUKHABAD NEWS FEATURED Politics Politics- Sapaa सामाजिक

samuhik-vivah-mhitsavsamuhik-vivaah-schin-nrendrr-singhफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) राजेन्द्र नगर महोत्सव में आज कुछ खास था| जिसमे एक साथ कई कन्याओ का दान कर उन्हें भीगी पलको के साथ पिया के घर विदा किया गया| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी लेकिन कुछ देखने नही वल्कि उस महायज्ञ में अपने सहयोग की आहुति देने| हजारो की संख्या में लोग महोत्सव में आयोजित हुये सामूहिक विवाह समारोह के गवाह बने|

यूं तो शुक्रवार को शहर में शादियां खूब हुईं, लेकिन राजेन्द्र नगर महोत्सव में में जो शहनाईयां बजीं उनकी गूंज जिसने भी सुनी वह तारीफ किए बिना नहीं रह सका. इस शादी समारोह के जरिए संयोजक सचिन सिंह यादव ने अपने जन्म दिन के मौके पर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल तो पेश की है ही साथ ही अन्य लोगो के लिए एक प्रेरणा भी बनीं कि वे भी ऐसे ही कार्य कर गरीबों की मदद करें| अपने चाहने वालों के साथ संयोजक ने बारातियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया और सभी के लिए लजीज भोजन का भी पूरा इंतजाम किया गया| smaroh-vivahमहोत्सव के संरक्षक पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने दीप जलाकर विवाह समारोह का शुभारम्भ किया| संयोजक सचिन सिंह यादव ने जो पंडाल सजाया उसमे एक साथ कई मंडप और वेदी सजाई गयी थी| जिले के साथ ही साथ अन्य जिलो से भी वर व बधू पक्ष के लोग सामूहिक विवाह में शामिल होने पंहुचे| जिन्होंने एक दूजे के साथ जीने की कसमे खाई| संयोजक की तरफ से दुल्हन को विवाह के सभी सामान बैड, गैस, कुर्सी, वर्तन, बक्से, अलमारी, छत का पंखा आदि सामान भेट किया|

सचिन सिंह यादव ने कहा कि मेरे दादा और पिता ने एक परिवार की तरह क्षेत्र की जनता की सेवा की है| इस परम्परा को आगे भी बढाते रहेंगे| उन्होंने सभी बधुओ से कहा की आने वाले रक्षाबंधन पर वह सभी उनके घर पर राखी के लिये आमंत्रित है| उनके सम्मान का पूरा ध्यान हमेशा रखा जायेगा| उन्होंने यह भी कहा कि आज ही के दिन प्रति वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाया करेगा| नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वर पक्ष को चाहिए कि वह नव बधू का ध्यान रखे| उसे कोई तकलीफ ना होने दे| बधूओं से उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को ही पिता नही वल्कि उन्हें भी अपना पिता समझे| भविष्य में कोई समस्या होगी तो उन्हें व उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जायेगा | इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इलाहबाद विश्व विधालय भूपेन्द्र सिंह यादव, अबधेश सुरेन्द्र सिंह, एसवीर आर्य, इंद्र सेन, भोला यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले आदि ने व्यवस्था देखी|