भ्रष्ट कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

gramin-ptaunjaफर्रुखाबाद:(जहानगंज) कोटेदार के द्वारा घटतौली किये जाने और मनमानी कीमत पर राशन देने से आक्रोशित ग्राहकों ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया| इसके साथ ही पीड़ित ग्राहकों ने जिलाधिकारी से भेट कर शिकायत करने का मन बना लिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम वरुआ नगला पतौजा में किशोरी पत्नी मानसिंह के नाम से कोटा संचालित है| शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कोटेदार उसके चीनी 14 रुपये क जगह 20 रुपये किलो दे रहा है| अन्य राशन भी मानक के अनुरूप नही मिल रहा है| जिसके चलते ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की| ग्रामीण राकेश, श्रीपाल, गोविन्द, ओमपाल, देवेश, विवेक सिंह, मटरे आदि ने आरोप लगाया की कोटेदार उन्हें ठीक से राशन नही दे रहा है| चीनी के लियेमना ही कर दिया|

राजेपुर: खंडौली कोटेदार रघुराज पर शुक्रवार को भी गोलमाल के आरोप लगे| ग्रामीणों आरोप लगाया की एक यूनिट पर 5 किलो की जगह पर 4 किलो राशन दिया गया| सरकारी शुल्क 2 रुपये की जगह पर 3 रुपये प्रति किलो की बसूली भी की जा रही है| महिला बिटोली देवी पत्नी रामवीर ने बताया की जब इसका विरोध किया तो कोटेदार ने हड़काकर भगा दिया| राशन पहले लेने को लेकर एक युवक को राशन धारको ने पीट दिया| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया|

जिससे तकरीबन 150 लोग राशन से बंचित रह गए| एसडीएम अमृतपुर युवराज सिंह ने बताया की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|