एसपी ने किया यातायात माह का शुभारम्भ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sp-subhash-singh-bghelफर्रुखाबाद: यातायात माह में भी लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट लोग सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। गुरुवार को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने यातायात माह का फीता काटकर शुभारम्भ किया| जिसक बाद जेएनआई टीम ने कई चौराहों के हालात देखे। खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी ट्रैफिक नियमों को लेकर सचेत नहीं थे। कहीं पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दुपहिया चला रहा था तो कहीं प्रशासनिक अधिकारी का सरकारी चालक भी बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन दौड़ाता नजर आया।

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने गुरुवार को सुबह एडीएम, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल के साथ यातायात माह का शुभारम्भ किया गया| इसके साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चो की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| लेकिन इसके ठीक बाद गुजरने वाले अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट ही वाहन दौड़ा रहे थे। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात थे, मगर वह सिर्फ जैसे मूक दर्शक ही बने हुए थे। लोगों में भी इन पुलिसकर्मियों को लेकर कोई खौफ नजर नहीं आ रहा था। लग ही नहीं रहा था कि जनपद में यातायात माह चल रहा है और पुलिस विशेष अभियान चला रही है।

सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि टैम्पो चालको के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी| जिससे आम जनता को जाम से निजात मिल सके| एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कहा है कि विशेष तीन सबारी, शराब पीकर और मोबाइइल पर बात कर गाड़ी चलने वालो पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है| इसके साथ ही साथ तेज रफ्तार टेम्पो में बजने वाली मशीन (डेग) को भी उतारने के निर्देश दिये गये है| नियम तोड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी|