रामनवमी पर मेला, भंडारा और हबन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के मन्दिरो में जगह-जगह पूजा-अर्चना और हबन के साथ ही साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी|

कस्बे के द्रोपदी विवाह स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रधालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया| इसके साथ-साथ साथ श्री राम का जन्म दिन भी हबन पूजन के साथ आयोजित किया गया| वही बड़ी संख्या में श्रधालुओ मनिकपुर में लगने वाले मेले का भी आनन्द लिया|
श्रीराम का जन्म दिन पहाड़पुर ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया|