खबर का असर: पुलिस ने दर्ज किया घायल दलित महिला का मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

adesh-minadevi-slempurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) सलेमपुर निवासी महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कई घंटे के बाद जेएनआई पर पुलिस लापरवाही की खबर प्रकाशित करने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया| आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है|

बताते चले कि सलेमपुर निवासी मीनादेवी उर्फ़ नन्ही देवी पत्नी प्रभुदयाल अपनी पुत्री शिवानी के साथ सफाई कर रही थी| तभी गाँव का ही दबंग आदेश पुत्र राममनोहर मिश्रा आया और धूल उड़ाने का हबाला देकर उनकी पुत्री शिवानी के साथ गाली-गलौज करने लगा| जब मीना ने मना किया तो दबंग आदेश मिश्रा ने उसके ऊपर लाठी से हमला बोल दिया| जिससे उसके गम्भीर चोटे आयी| जब मौके पर मौजूद पिकेट के सिपाही रविन्द्र चौहान और ओमकार सिंह ने सफाई कर्मी को पिटते देखा तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया| जिस पर आरोपी ने पुलिस कर्मियों से हाथपाई का प्रयास भी किया| लेकिन पुलिस ने आरोपी आदेश को दबोच लिया| घायल महिला थाने पंहुची लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया| दर्द से तड़पती महिला को पुलिस ने कई बार गुहार करने के बाद भी टरका दिया|

जिसके बाद जेएनआई पर पीड़ित महिला की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया| खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपी आदेश मिश्राके खिलाफ मुकदमा धारा 323,504 , हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| महिला का मेडिकल भी कराया गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|