भाजपा के दबाब में काम कर रही ईडी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी में आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था| जिसके विरोध में जनपद में भी आम आदमी पार्टी नें केंद्र सरकार पर हमला बोला|
शहर के भोपतपट्टी स्थित आप जिलाध्यक्ष नीरज शाक्य नें पत्रकारों से वार्ता की | जिसमे उन्होंने कहा कि आगामी 2024 का चुनाव मोदी हार रहें हैं| लिहाजा उनके ही इशारे पर ईडी नें संजय सिंह के घर के कोनें-कोनें में छापामारी की | लेकिन उनके घर से ईडी को कुछ भी नही मिला| इसके बाबजूद भी उन्हें गिरफ्तार किया गया| जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के दबाब में कार्य कर रही है| सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है| उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठायी तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है| ठाकुर सुमित सोमवंशी युवा जिला उपाध्यक्ष, अंकित शाक्य आईटी सेल प्रभारी, सोनू, अमरदीप शाक्य आदि लोग पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहे l