अव्यवस्था से जूझ रहे अखिलेश के सिपाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

daayl-100pulic-laenफर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में यूपी डायल 100 परियोजना की ट्रेनिग लेने आये कई जनपदों के पुलिस वाहन चालक अव्यवस्था से जूझ रहे है| उन्हें रात-रात पर अपनी सुरक्षा को लेकर जागना पड़ रहा है|

वर्तमान में यूपी डायल 100 परियोजना के तहत जनपद में लगभग 7 दर्जन कानपुर नगर, देहात, इटावा, कन्नौज आदि के सिपाहीयों को ट्रेनिग दी जा रही है| जिसके चलते उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजना होने के बाद भी ट्रेनिग में ही कड़ी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है| अस्पताल की बैरको में सिपाहियों को रखा गया है| एक-एक चारपाई पर तीन-तीन को लेटे देखा जा सकता है| जिन्हें चारपाई तक नसीब नही हुई उन्हें जमीन पर ही अपना विस्तार लगाना पड़ रहा है|

बैरक में मौजूद सिपाहियों ने दबी जुबान से कहा कि जो फर्श पर लेटते है उनको चूहे परेशान करते है सांप का डर लगा रहता है| यंहा तक की पानी पीने की भी उचित व्यवस्था नही की गयी है | बल्टी और डिब्बे तक नही मिले है जिनसे पानी भरकर पिया जा सके| उनका कहना है की पानी सामने लगे नलकूप से पीना पड़ रहा है| जमीन पर लेटने वाले सिपाही सांप और चूंहो के भय से सो नही पा रहे है| जिससे उन्हें दिन में ट्रेनिग के समय नीद आती है|

आरआई लाइन ने इस समबन्ध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया| उन्होंने कहा इस सम्बंध में आला अधिकारियो से पूंछे तो जादा सही रहेगा|