गर्भवती पत्नी की गोलीमार हत्या कर खुद को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

jgpal-yadavjypalफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी मीना पुत्री सुरेन्द्र यादव को उसके पति ने गोली से उड़ा दिया| उसके बाद उसके भी पेट में गोली लगी| घायल को कायमगंज सीएचसी से लोहिया अस्पताल रिफर किया गया |

पड़ोसी जनपद अलीगंज के गुलाल निवासी जयपाल यादव पुत्र राकेश यादव का विवाह कायमगंज बरझाला निवासी सुरेन्द्र यादव की पुत्री मोनी से बीते जून 2015 में हुआ था| उसकी पति और ससुराल वाले उसे आने अकसर परेशान करते रहते थे| मोनी की माँ नन्ही यादव ने बताया कि उसके ससुराल वाले अक्सर दहेज को की मांग करते रहते थे| जिसे पूरा ना करने पर उसका पति जयपाल यादव उसको तलाक देने की धमकी भी देता रहता था| बीते दस दिन पूर्व उसके साथ मारपीट कर जयपाल ने अपने छोटे भाई नेपाल के साथ उसे मायके भेज दिया|

नन्ही यादव ने बताया कि विवाह ममापुर निवासी महिपाल व जवाहर ने कराया था| शनिवार को मझिया की सूचना आयी की जयपाल यादव को बुलाया है तुम सभी आ जाओ विवाद का फैसला होना है| जिस पर नन्ही देवी अपनी पुत्री मोनी को लेकर गाँव के ही युवक केतन के साथ पंचायत पर पंहुची| उधर जयपाल भी आ गया | माममें में पंचायत शुरू हुई तो जयपाल ने कहा की वह उसे रखने को तैयार है| लेकिन नन्ही देवी ने यह मांग रखी को पुलिस के सामने लिखापढ़ी करने के बाद ही मोनी को ससुराल भेजेगी| जिस परे बात बिगड़ गयी| नन्ही देवी अपनी पुत्री मीना के साथ बाइक से आ रही थी|

नन्ही का आरोप है की जब वह कुंडा के निकट उसकी बाइक से गाँव की तरफ धूमी तभी जयपाल आया गया उसने 315 बोर के तमंचे से मोनी के गोली मार दी| जिससे तीनो मौके पर ही गिर गये| नन्ही अपनी पुत्री के ऊपर लेट गयी तो दोबारा उसने तमंचा भरकर मोनी के दूसरी गोली कोख में मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| नन्ही ने बताया की मोनी 6 महीने की गर्भवती भी थी| वही जयपाल यादव कुछ दूरी पर घायल पड़ा मिला| उसके सीने और पेट के ठीक बीच में गोली गली थी| उसे गम्भीर हालत में कायमगंज भेजा गया जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया | लोहिया अस्पताल से परिजन उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने ले गये| जयपाल ने अपने ससुर सुरेन्द्र यादव पर उसके गोली मारने का आरोप लगाया है| एसपी राकेश कृष्णा, एएसपी अशोक कुमार भी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

एसपी राजेश कृष्णा ने जेएनआई को बताया की जयपाल यादव ने अपने भी खुद ही गोली मारी है| अभी जाँच चल रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा|