गाँधी जयंती पर जिले में राहुल गाँधी का कार्यक्रम तय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

rahul-gnadhiफर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी का जनपद में महात्मा गाँधी की 2 अक्तूबर को होने वाली जयंती पर जिले में कार्यक्रम तय हो गया है| सूत्रों के हबाले से मिली खबर के अनुसार इटावा से आयी एसपीजी ने जिले में डेरा डाल लिया है|

बीते मंगलवार को ही जिले में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ ने विरोधी पार्टियों को खरी-खरी सुना दी थी| इसके ठीक 6 दिन बाद ही जनपद में राहुल गाँधी का कार्यक्रम होने जा रहा है| जिससे काँग्रेस नेताओ में जमकर उत्साह है| टीम पीके उनके कार्यक्रम के लिये जगह मैदान तलाश करने का प्रयास कर रही है| लेकिन अभी तक उनकी सभा के लिये मैदान का चयन नही हो पाया है| वही कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता राहुल की सुरक्षा के लिये एसपीजी ने जिले में डेरा डाल लिया है|

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि राहुल गाँधी की सभा 2 अक्तूबर को जिले में होना प्रस्तावित हो गया है| उनकी सभा के लिये मैदान की तलाश की जा रही है| टीम पीके के सदस्यों के साथ मैदान तलाशने का कार्य चल रहा है|