उत्तम,विशाल व खुशबू ने बाजी मारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: न्याय पंचायत बरौन की खेलकूद प्रतियोगिता में 15 विधालयो ने हिस्सा लिया| जिसमे 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में उत्तम, विशाल और खुशबू ने बाजी मारी|

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधान सहनाज बेगम ने किया| प्रतियोगिता में बरौन के छात्रों ने पीटी का विशेष प्रदर्शन किया| वही 50 मीटर से लेकर 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया| जू विधालय की 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विधालय आकलगंज के छात्र उत्तम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| वही कन्या प्राथमिक विधालय अदिउली की छात्रा सुनीता व प्रा० विधालय जनैया के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| छात्रा खुशबू ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी|

इस दौरान व्यायम शिक्षक कुलदीप यादव, दुर्गा वर्मा ने पुरुष्कार वितरण किया| सपना, वर्षा, ऊषा सोमबशी, जदवीर सिंह, राना कमल आदि मौजूद रहे|