फतेहगढ़ महोत्सव को भव्य बनानें का खाका तैयार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ महोत्सव को इस बार और अधिक भव्य बनाने के लिए कमेटी नें खाका तैयार कर लिया है| अब केबल अमलीजामा पहनान बांकी है|
मोहल्ला सिविल लाइन फतेहगढ़ में सुरेश चन्द्र त्रिवेदी के आवास पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि इस बार भी फतेहगढ़ हमारी विरासत स्मरिका का अगला अंक प्रकाशित होगा| जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें कहा कि कहा की 1720 में नबाब मोहम्मद खां बंगश ने फतेहगढ़ किले का निर्माण कराया था| उन्होंने नें कहा कि इस बार आयोजन भव्य करने का प्रयास होगा| बैठक में अध्यक्ष जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम का सचिव चुना गया|
तौकीर मोहम्मद खां, सत्य मोहन पाण्डेय, हाजी अल्लादीन,महेंद्र कटियार, विजय कटियार ,राजीव वाजपेयी, मजहर मोहम्मद खां, शाकिर अली, रिजवान अहमद ताज व यूनुस अंसारी आदि रहे|