फालोअप: सिर में दो गम्भीर चोट लगने से ही हुई थी कल्लू की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

klluफर्रुखाबाद:(कंपिल) कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी 50 वर्षीय श्रीनिवास ऊर्फ कल्लू की मौत बीते रविवार को शाम हो गयी थी| उसके सिर से खून निकल रहा था| पोस्टमार्टम में भी इसका खुलासा हुआ| पुलिस ने अभी तक तहरीर मिलने के बाद भी हत्या का मुकदमा दर्ज नही किया है|

घटना के बाद ही मृतक कल्लू के भाई रामसुभाष ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी| लेकिन पुलिस कल्लू की हत्या नही दुर्घटना में मौत होने की बात साबित मृतक कल्लू के सिर पर दो गम्भीर चोट नजर आयी| जिनसे निकले अत्यधिक रक्त से उसकी मौत हो गयी| उधर कल्लू की पत्नी गुड्डी देवी, विवाहिता पुत्री नीलम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| नीलम ने बताया कि उसके पिता बटाई पर खेती करते थे| उनका किसी से भी विवाद नही थी|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना को देखकर लगता है कि उसकी किसी वाहन से टक्कर होने से सिर में गम्भीर चोट लगी है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी|