ब्रेकिंग: बारातियों से भरी बस पलटी, तीन दर्जन जख्मी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

bs-pltiफर्रुखाबाद: जनपद कासगंज से कन्नौज जा रही बस अचानक रठौरा से छिबरामऊ रोड पर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गयी| जिसमे बैठी महिलायों और बच्चो सहित लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गये| कई घायलों को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया है|

कासगंज के सहाबर निवासी सानू पुत्र बन्ने की बारात कन्नौज जनपद के छिबरामऊ सौरिख जा रही थी| जब वह मोहम्मदाबाद से होकर रठौरा छिबरामऊ रोड पर पंहुचे तभी बस कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी जिसमे सत्तर पुत्र मुन्ने खां निवासी काजी खां कासगंज की हालत नाजुक है| उन्होंने लोहिया अपस्ताल रिफर किया गया| सत्तर पुत्र मुन्ने खां की हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया| अन्य दर्जनों का अभी उपचार चल रहा है| फार्मासिस्टो की हड़ताल से गम्भीर हालत में आये मरीजो को काफी समस्या का समना करना पड़ा| अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिव् बहादुर पटेल, सीएमओ राकेश कुमार आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे|