वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा ‘कंचन’ का निधन

जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा कंचन का निधन हो गया| उनके निधन से जिले को बड़ी क्षति हुई और साहित्य जगत में शोक की लहर है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के महादेव प्रसाद स्ट्रीट कुचिया निवासी 84 वर्षीय ओम प्रकाश मिश्रा कंचन किडनी की बीमारी से पीड़ित थे| उनका नगर कादरी गेट स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था| सोमवार की शाम उन्होंने अंतिम साँस ली| उनके स्वर्गवास की खबर मिलते ही साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गयी|
उनकी पत्नी का बीते 23 मार्च को ही स्वर्गवास हो गया था| आचार्य नगर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविधालय से प्राचार्य के पद से सेवा निवृत थे| इसके साथ उनकी साहित्य क्षेत्र में विशेष रूचि थी| वह संस्कार भारती, साहित्यकार संसद संस्था के संरक्षक, ललन पियां हाजी विलायत अली संगीत एकादमी के अध्यक्ष थे| उनकी शव यात्रा मंगलवार सुबह 8 बजे निज निवास से स्वर्ग धाम के लिए प्रस्थान करेगी|