सरकार के घर विवाद के चलते लटके कर्मचारियों के धरने!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

cm-akhileshफर्रुखाबाद: बीते कई-कई दिनों से अपनी विभिन्य मांगो को लेकर धरने पर बैठे विभिन्य संगठनो की मांगो पर सीधा असर सरकार के घर हुये विवाद से पड़ता दिख रहा है| जिससे फ़िलहाल धरने पे बैठे कर्मचारियों मांगो को लेकर सरकार गम्भीर नजर नही आ रही है | सरकार भी बीते कई दिनों ने अंतर्कलह से जूझ रही है|

प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ बीते 25 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहा है| लेकिन सरकार अभी अपनइ ही पचड़े को निपटाने में लगी है| जिससे अभी तक सरकार ने उनकी मांगो पर गम्भीरता से विचार नही किया है| कागजी काम पूर्ण रूप से लेखपाल बंद किये है| जिससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है| लेकिन इसके बाद भी अभी तक सरकार ने किसी भी प्रकार का विचार लेखपालो की मांग पर नही किया है| लेखपाल संघ के जिलामहामंत्री अजीत द्विवेदी ने बताया कि सरकार से उनके प्रदेश नेतृत्व की बात चल रही है| सरकार के घर में जो विवाद है उसे जल्द निपटा लिया जायेगा| सीएम अखिलेश अपना काम कर रहे है| उन्हें विश्वास है कि जल्द उनकी मांगे सरकार पूरी की पूरी मानेगी|

वही बीते 13 दिन से सीएमओ कार्यकाल पर धरना के साथ ही साथ क्रमिक अनशन स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने कर रखा है| आशाबहुयें भी उन्ही के साथ धरना दे रही है| उनकी भी मांग सरकार के पास पेंडिंग में पड़ी है| आन्दोलन दिन-प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(संबिदा) कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार ने बताया कि सरकार के घर विवाद होने से उनकी समस्या का समाधान करने में थोड़ी दिक्कत आ गयी है| सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगो पर विचार अपनी समस्या को समाप्त कर करना चाहिए| उन्होंने बताया कि यदि सरकार नही चेती तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी 20 सितम्बर से धरने में शामिल हो सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी|