गंगा-जमुनी तहजीब के लिये सर्वेन्द्र की सदभावना यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

dakur srvendrफर्रुखाबाद: भाई चारा एकता समिति के द्वारा गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिये नगर में मुख्य मार्गो पर सदभावना यात्रा का आयोजन किया गया|
| जिसमे कार्यकर्ताओ ने सभी को एकता कायम रखने को कहा|

थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज से संगठन के अध्यक्ष व सदर सीट से निर्दलीय दावेदार ठा० सर्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली सदभावना यात्रा में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर चल रहे थे| कार्यकर्ताओ ने सभी से अपील कर कहा कि धर्म और मजहब के नाम पर जो लोग उन्माद फ़ैलाने का प्रयास कर रहे है उसको यह सदभावना यात्रा मुंहतोड़ जबाब देगी|

यात्रा दोपहर बाद फतेहगढ़ चौराहे पर समाप्त की गयी| कार्यकर्ताओ ने जमकर देश भक्ति के नारे भी लगाये|