सपा महिलासभा जिलाध्यक्ष को जारी होगा अनुशासनहीनता का नोटिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

sulkshna singhफर्रुखाबाद: सदर विधान सभा सम्मेलन का बुलावा ना मिलने से खफा महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव से भीड़ गयी| जिस पर नाराज चन्द्रपाल सिंह यादव ने उन्हें सदर विधायक विजय सिंह के पास भेज दिया| सदर विधायक ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया |

सम्मेलन समाप्त होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव कार्यकर्ताओ से भेट कर रहे थे| तभी मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह अपनी समर्थक महिलाओ के साथ पंहुच गयी| उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सम्मेलन की कोई सूचना नही मिली है| जिस पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की सूचना मिडिया में प्रकाशित की गयी थी| इसके बाद भी आप क्यों नही आयी| महिला सभा की अध्यक्ष विवाद करने लगी| जिस पर उन्हें सदर विधायक विजय सिंह के पास उन्हें भेज दिया| विधायक विजय सिंह ने महिलाओ को शांत किया| बताते चले पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव से भी एक बार सुलक्षणा सिंह का विवाद हुआ था तब उन्हें पद से हटाया गया था|

जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि सार्वजनिक जगह पर पार्टी विरोधी कार्य करने पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष को अनुशासन हीनता का नोटिस जारी किया जायेगा|