लव मैरेज के15 दिन बाद ही किरन हो गयी बेबा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

KIRANफर्रुखाबाद: एटा से अपने घर जनपद हरदोई के ग्राम अर्नुजपुर आ रहे मनोज पुत्र मदनपाल सिंह और उसकी पत्नी किरन को जहरखुरानी ने अपना शिकार बना लिया| उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी का उपचार लोहिया अस्पताल में भर्ती किया | जंहा उसका इलाज चल रहा है|

अस्पताल में भर्ती किरन ने बताया कि उसका मायका थाना जहानगंज के ग्राम बहोरना में है| बीते 15 दिन पूर्व ही उसने अपने परिवार के विरोध के चलते कोर्ट मैरेज की थी| उसके बाद वह अपने पति मनोज के साथ दिल्ली चली गयी| जंहा से वह दोनों रविवार को रोडबेज से घर वापस आ रहे थे| रोडबेज बस अड्डे पर उतरने के बाद वह दोनों टैक्सी से भोलेपुर गये और वंहा उतरने के बाद उन्हें एक बाइक पर सबार दो अनजान लोग मिले|

उन्होंने दोनों से कहा कि कुछ खा पी लो| किरन के अनुसार उसे पेप्सी और उसके पति को शराब मिला दी गयी| नशे में होने के बाद उसके पास रखी 50 हजार नकदी और गहने लूट कर आरोपी भाग गये| मनोज ने नशे में ही घटना की जानकारी अपनी साली शशि निवासी अर्जुनपुर को दी| दोनों को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया| लेकिन मनोज क एसथी उसे निजी नर्सिंगहोम में ले गये| जंहा उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गयी| घटना की सूचना अस्पताल ने पुलिस को भेजी|