अव्यवस्था देख जिलाधिकारी ने नही किया रात्रि प्रबास, बिजली भी गयी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

DM KARN SINGH12फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान का बीती रात अमृतपुर के ग्राम हरसिंगपुर गहलबार में रात्रि विश्राम था| लेकिन लापरवाह अफसरों के चलते हुई अव्यवस्था देख जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान ने रात्रि विश्राम नही किया|

जिलाधिकारी बीते मंगलवार को शाम लगभग 4:30 बजे हरसिंगपुर गहलबार के पूर्व माध्यमिक विधालय में पंहुचे| उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी| उन्होंने शिकायत मिलने पर जेई सुधीर कुमार को निर्देश दिये कि तत्काल गाँव में ट्यूबवेल का कनेक्शन दे| ग्रामीणों ने गाँव के किनारे कोई नहर ना होने की शिकायत की जिस पर उन्होंने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया| गाँव के ब्रजकान्त व संजय ने डीएम से शिकायत कर कहा कि पशु चिकित्सक ने पशुओ का टीकाकरण नही किया है|
उन्होंने पीडब्लूडी अधिकारी एमएम निषाद को निर्देश दिये कि जल्द बदायूँ मार्ग को दुरुस्त किया जाये | गाँव के मनरेगा मजदूर धर्मेद्र, भूरे, रामनरेश, राम रहीश ने शिकायत कर कहा कि तालाब सूखे है लेकिन काम नही दिया जा रहा| जिस पर मजदूरों ने जमकर हंगामा काटा| सचिव ने डीएम को परिवार रजिस्टर नही दिखा पाया जिस पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया उन्होंने सचिव की फटकार लगा दी| वही अपने सम्बन्धित अभिलेख जिलाधिकारी को ना दिखाने पर उन्हें प्रतिकूल प्रवष्टि दी| ग्रामीणों ने डीएम से पंचायत घर की मांग की| उन्होंने विधालय के चारो तरफ चार सोलर लाइटे लगाने के निर्देश दिये गये|

जिलाधिकारी का इसी गाँव में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम था| लेकिन लापरवाह अधिकारियो ने उनके रुकने की कोई उचित व्यवस्था नही की थी| जिससे खफा जिलाधिकारी कर्ण सिंह रात्रि प्रवास ना करके घर चले गये| इस दौरान उपजिलाधिकारी थानाध्यक्ष अमृतपुर संजय गुप्ता,