बापू की प्रतिमा के सामने सपा का सरकार पर मौन अटैक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) हाथरस की बेटी के मामले के अलावा जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की अगुवाई में नगर पालिका परिषद स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा के नीचे बैठकर व्रत रखा। गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम..का सामूहिक गायन किया गया।
सपा नें सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और योगी सरकार की कानून व्यवस्था को फेल बता दिया| सपाईयों नें कहा कि आज सड़क पर बेटी सुरक्षित नही है और सरकार अपनी पीठ ठोंकने में लगी है| सपाइयों ने दो घंटे का मौन व्रत रखकर सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, चारों और अराजकता और अस्थिरता का माहौल है।
सपाइयों का आरोप है कि हर क्षेत्र में सरकार नाकाम और असफल साबित हुई है। सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, किसानों का दमन करने वाले विधेयक पास किए जा रहे हैं, बहन बेटी सुरक्षित नहीं है, दलित उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।  वहीं ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर लूटमार की जा रही है। कोविड-19 के नाम पर  उपकरण खरीद में बड़े घोटाले हुए हैं। इन्हीं सब घटनाओं के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मौन सत्याग्रह किया है।
इस दौरान निर्वतमान महासचिव मंदीप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सपा नेता सचिन सिंह यादव (लव), सुबोध यादव, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवज़न सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, शशांक सक्सेना,राघव दत्त मिश्रा, बंटी यादव आदि रहे|