बाढ़ प्रभावित गाँव में कांग्रेस नेताओ ने परखी तकलीफे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

SUBHAM TIVAWRI1234फर्रुखाबाद: युवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष और अमृतपुर सीट पर कांग्रेस से दावेदारी में लगे शुभम तिवारी ने अपने साथियों के साथ बाढ़ पीड़ित गाँवो का निरीक्षण किया| जंहा उन्हें लापरवाही का साम्राज्य मिला||

शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाढ प्रभावित गाँव अलादादपुर भटौली पंहुचे| जंहा उन्हें समस्याओ का पुलिंदा मिला| ग्रामीणों ने सरकार के विकास कार्य को जमकर कोसा| ग्रामीणों ने कहा पांच साल में यह विकास हुआ की पानी उनके घरो में घुस जाता है | सरकार की तरफ से कोई बाढ़ नियंत्रण को लेकर कार्यवाही नही की गयी| ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो वर्ष पूर्व सरकार ने गंगा की धारा मोड़ने आदि के लिये वजट पास किया था| जिसका बंदर बाँट हो गया |

कांग्रेस नेताओ ने इस सम्बंध में अधिकारियो से मिलकर जाँच कराने का भरोसा दिया | इस दौरान वरुण त्रिपाठी, मोहित शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, महराज सिंह आदि मौजूद रहे |