शिकायतों का पुलिंदा देख एडीएम मौके से खिसके

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

adm rn sonkar 12फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकास खंड के ग्राम कड़क्का में पँहुचे अपर जिलाधिकारी आरएन सोनकर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी| ग्रामीणों ने शिकायतों का पुलिंदा उने थमा कर हंगामा करने लगे | हंगामा होता देख एडीएम और अन्य अफसर मौके से खिसक गये|

कड़क्का में पँहुचे अपर जिलाधिकारी आरएन सोनकर ने पट्टो के विषय में जानकारी ली| गाँव के राजवीर, संतराम और ईश्वरी दयाल ने शिकायत कर कहा कि उनके पट्टे की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर लिया है| उन्होंने कोटा, आंगनबाड़ी, पेयजल आदि के विषय में भी जानकारी ली| अजीज ने शिकायत कर कहा कि गाँव का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने चंदा देकर लगाया है| रामचन्द्र ने शिकायत कर कहा की कोटेदार सुरेश सिंह उन्हें बीते आठ महीने से राशन नही दे रहा है|

रामविलास जाटव ने कहा उनका नल बीते तीन माह से खराब है जिसे प्रधान ने ठीक नही कराया| ना मनरेगा में काम मिल रहा है और ना ही विधवा पेंशन और ना ही विकलांग पेशन दी जा रही है| ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा राशन का वितरण ना करने की शिकायत करते हुये एडीएम के सामने जमकर हंगामा किया| पुलिस ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करती रही लेकिन ग्रामीण शांत नही हुये| इस दौरान तहसीलदार शेख आलम गीर, जेई वेदप्रकाश भारती, हेडमास्टर ऊषा,ग्राम विकास अधिकारी आलोक द्विवेदी ,आंगनबाड़ी मिथिलेश दुबे आदि मौजूद रहे|