लकूला में गंदगी देख नगर पालिका पर बिफरे सीडीओ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

cdo 123फर्रुखाबाद: मुख्यविकास अधिकारी एनके पाण्डेय ने लकूला गिहार बस्ती का निरिक्षण किया | बस्ती में गंदगी देख सीडीओ बिफर गये| उन्होंने नगर पालिका ईओ का मोबाइल नम्बर लगाया लेकिन मोबाइल बंद था| जिस पर उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता का लकूला को तीन दिन के भीतर साफ़ करने के निर्देश दिये| इसके साथ साथ उन्होंने लकूला के बैकल्पिक शिक्षा केंद्र के विषय में अधिकारियो से जानकारी मांगी कोई सटीक जानकारी नही दे सका| इसके बाद उन्होंने बैकल्पिक शिक्षा केंद्र का पूरे अभिलेख पेश करने के लिये कहा है|

उन्होंने मौके पर मौजूद ईओ डूंडा अतुल यादव से लोन के लिये आवेदन करने वालो की सूची तलब की| जिसमे कुल 23 लोगो के नाम थे जिसमे केबल 5 लोंगो का लोन पास बताया गया था| लकूला के लोगो ने आरोप लगाया की बैंके लोंन पास नही कर रही| जिस पर सीडीओ ने जल्द बैंक कर्मियों की बैठक बुलाकर कार्यवाही कार्यवाही करने का भरोसा दिया|

सीडीओ से महिला सुखरानी पत्नी फेरुसिंह ने शिकायत कर कहा की उनके पास रहने के लिये जगह नही है| जिस पर सीडीओ ने ईओ डूंडा अतुल यादव को कांशीराम योजना के तहत बनाये गये भवन में से एक भवन सुखरानी के नाम आबंटित करने के निर्देश दिये| उन्होंने बताया कि बस्ती में पांच स्वयं सहायता समूंह बनाये गये है| वही आई टीआई के ओमकार नाथ तिवारी ने सीडीओ को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बाग लकूला में सर्वे उपरांत आयु व शैक्षिक योग्यता के आधार पर 17 अभियार्थियो को चयनित किया गया है| उन्हे प्रशिक्षण के लिये बुलाया गया लेकिन कोई नही आया|

सीडीओ ने तत्कालीन डीएम एनके एस चौहान के द्वारा लकूला के लिये खोले गये बैकल्पिक शिक्षा केंद्र के विषय मे जानकारी मांगी तो अधिकारी बगले झांकने लगे| उन्होंने इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी तलब की है| इसके साथ ही साथ उन्होंने लकूला में गंदगी देखकर नगरपालिका कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त की|