सपा नेताओ ने मनाया प्रो० राम गोपाल का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

jamdin shikkispaa फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/राज्यसभा सांसद मा0 प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया| इसके बाद सपा नेताओ ने लोहिया अस्पताल में जाकर फल वितरित किये|

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुये सपा नेताओ ने प्रो० रामगोपाल का जन्म दिन केक काट कर मनाया | इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाटीॅ के थिंक टैंक है प्रो0 रामगोपाल यादव सदैव गरीब, मजूलम, किसानों की खुलकर मदद करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी की पुनः सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है, मुफ्त पढाई, मुफ्त सिंचाई, मुफ्त दवाई, समाजवादी पैंशन और अनेक जनउपयोगी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा की पुन: सरकार बनेगी| उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश ने जो कार्य किये वह सराहनीय है| प्रो) रामगोपाल अनुशासित व्यक्ति है| हम सभी को उनसे सिख लेनी चाहिए| युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश उत्तम बनने की लाइन में है|

इसके बाद सपा नेता लोहिया अस्पताल पंहुचे तो पार्टी जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव और विजय यादव ने लोहिया अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किये| इस दौरान प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव,सुरेन्द्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे|