ब्रेकिंग: बीजेपी जिलाध्यक्ष का ताज सत्यपाल सिंह के सर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

stypal singh bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही कसम-कस सोमबार की शाम को समाप्त हो गयी| पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह को पुन: पार्टी ने जिलाध्यक्ष घोषित किया है|

प्रदेश कि कई जिलो कि जारी की गयी सूची में फर्रुखाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष का भी नाम जारी किया गया| जिसमे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह को पुन: जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी कर दी गयी| मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज ने बताया की पार्टी में जितने लोगो ने अपने आवेदन किये थे उनमे से एक ही जिलाध्यक्ष बनना था| सत्यपाल सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद सभी आपस के गिले सिकबे भुलाकर 2017 के चुनाव कि तैयारी करे|