मोर की मौत के बाद पंख हो गये गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

MOR12फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढिया में एक मोर की मौत हो जाने के बाद उसके पंखो को लोग काट ले गये| सूचना दिये जाने के बाद भी पुलिस और अधिकारी मौके पर नही पंहुचे|

महमदपुर गढिया के मोड़ पर इटावा-बरेली हाई के निकट मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने एक मोर को मरा देखा तो मौके पर भीड़ लग गयी | मोर के पंख काट लिये गये थे| घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी| लेकिन सूचना के बाद भी लगभग तीन घंटे तक कोई भी मौके पर नही आया| जिसके बाद ग्रामीणों ने एएसपी अशोक कुमार और एसडीएम अमृतपुर को जानकारी दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष मोहित गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ०रमेश यादव और वनरक्षक मौके पर आये| डॉ० रमेश ने मोर के शव का पोस्टमार्टम किया| जिसमे पानी ना मिलने से खून की कमी और निमोनिया होने से मोर की कमी का होना बताया गया है| पुलिस के अनुसार मरने के बाद किसी ग्रामीण के द्वारा पंख काट लिये जाने की बात कही जा रही ही|

पहले भी हो चुकी है घटना
विदित है कि एक सप्ताह पूर्व भी थाना क्षेत्र के रामगंगा के निकट डबरी मोड़ पर एक मोर की मौत हो गयी है| उसके भी पंख काट लिये गये थे| फ़िलहाल कोई भी अधिकारी राष्ट्रीय पक्षी की आये दिन हो रही मौतों को लेकर चिंतित नही है |