जनपद में दो जगह चली गोली, दो जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद: जनपद के राजेपुर व कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोली चलने से दो लोग जख्मी हो गये जिन्हें अलग-अलग चिकित्सालयो मेव भर्ती किया गया|

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम खुरू नगला निवासी अमर पाल पुत्र वीरे को बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी| गोली उसके पैर में लगी| उसे जख्मी हालत में कायमगंज सीएचसी पर ले जाया गया| जंहा हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया | लोहिया अस्पताल से उसे कानपुर रिफर कर दिया गया | राजेपुर थाना ग्राम चाचूपुर निवासी दयाराम के पुत्र आत्माराम को गोली से जख्मी होने पर फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है| जंहा उसका उपचार चल रहा है| पुलिस जाँच कर रही है |