विधुत कर्मी के घर ताला तोड़कर लाखो के नकदी जेबर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chori 234फर्रुखाबाद: कोतवाली क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौराहा केमोहल्ला गोमती नगर में बीती रात सूने पड़े घर का ताला तोड़कर लाखो के नकदी और जेबर चोरी कर लिये गये| मंगलवार दोपहर बड़ा अपने घर पंहुचे बिजली कर्मी को चोरी होने की जानकारी हुई| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की है|

संजय ने बताया कि वह अपनी पत्नी इंद्रा की दवा लेने कायमगंज गया था| देर हो जाने पर वह रजलामई अपनी ससुराल में रुक गया| दोपहर बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर पंहुचा तो देखा की मेंन गेट का ताला टूटा पड़ा| अन्दर जाकर देखा तो कमरे का भी ताला टूटा पड़ा था | कमरे के अन्दर रखी अलमारी और ड्रेसिंग टेबिल भी तोड़कर ली| चोर एक जोड़ी पायल,चार अंगूठी, एक हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल, चार अंगूठी, एक जोड़ी टाप्स, एक गले का हार, 10 हजार रुपये चोरी कर लिये गये| संजय ने बताया कि वह बिजली के मीटर चेकिंग का काम करता है| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| चौकी पुलिस मौके पर पंहुची| जाँच पड़ताल कर लौट गयी| पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है | कोतवाल ने बताया जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|

पहले भी हो चुकी कई चोरी लेकिन खुलासा एक का भी नही
बीते महीनों में कई चोरी पहले भी हो चुकी है| कुछ दिन पूर्व आर्मी के जवान के घर चोरी हुई थी | इससे पूर्व सराफा दुकान से कई किलो चांदी गायब हुई थी| लेकिन पुलिस एक भी खुलासा नही कर सकी |जिससे स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त हो गया है|