डीआईजी को नहीं मिले कैदी की हत्या के आरोपों के सबूत

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL

DIG JAIL RP SINGHफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में कैदी की मौत की जाँच करने आये डीआईजी आरपी सिंह दूसरे दिन भी जाँच की| लेकिन उन्हें हत्या किये जाने सम्बन्धित कोई भी मामला उनके नजर नही आया|

बीते दिन डीआईजी आरपी सिंह सेन्ट्रल जेल पंहुचे थे| उन्होंने कैदीयो से बयान लिये थे| मृतक कैदी ओगेन्द्र के परिजनो ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया था| जिसके बाद डीआईजी ने दो दिन तक जाँच की| गुरुवार को उन्होंने सेन्ट्रल जेल पंहुचकर जाँच की| जिस बैरक में कैदी ने फांसी लगाई थी उस बैरक और पंखे को भी देखा |

कई घंटे चली जाँच में उन्होंने जेल की अन्य बैरकों का भी अवलोकन किया| उन्होंने बताया कि अभी जाँच जारी है| कैदी के परिजनों के द्वारा लगाये गये आरोप असत्य प्रतीत हो रहे है| जाँच रिपोर्ट आईजी को सौपी जायेगी|