व्लाक कर्मी के घर लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी व्लाक कर्मी विनोद कुमार चतुर्वेदी के घर बीती रात चोरो ने लाखो माल साफ कर दिया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई नतीजा नही निकला |

व्लाक कमालगंज के एकाउंटेंट पद पर कार्यरत विनोद अपनी पत्नी और बेटी के साथ छत पर सो रहे थे| नीचे कमरे में बीटा अभिषेक और उसकी पत्नी एक कमरे में और दूसरे कमरे में विनोद का साला प्रभाकर मिश्रा सो रहे थे | चोर मेंन गेट के ऊपर चढ़कर घर में दाखिल हुये| जिसके बाद उन्होंने अभिषेक के कमरे का में लगी कुंडी तोड़ दी| उसके बाद उन्होंने स्टोर रूम में रखे बक्से और अन्य सामानों की तलाशी लेकर लाखो का जेबरात और 35 हजार रूपये नकद लेकर रफूचक्कर हो गये|

सुबह चार बजे विनोद छत से नीचे उतरे तो पता चला की जीने का दरवाजा बंद है| उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक को आवाज लगायी| लेकिन उसका भी दरवाजा बाहर से बंद था| जिसके बाद दूसरे जीने से वह नीचे आये तो देखा की जेबरातो के डिब्बे आंगन में पड़े थे| जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी| डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की | लेकिन कोई सुराग नही मिला|