कुत्तो ने नोच-नोच खाये भ्रूण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

bhurnफर्रुखाबाद: जनपद में इस समय भ्रूण हत्या का कारोबार तेजी से पनप रहा है | जिसका जीता जागता उदाहरण आये दिन जगह-जगह भ्रूण और नवजात का पड़ा मिलना| लेकिन प्रशासन का इस तरफ ध्यान नही है |

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर स्थित 151 गुमटी के निकट विष्णु गोपाल के आवास के बाहर एक कुत्ता दो भ्रूण कही से उठा लाया| एक को तो उसने सबके सामने ही निगल लिया और दुसरे को नोचते देख विष्णु गोपाल ने कुत्ते को भगाया और भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया| मौके पर भीड़ लग गयी| भ्रूण लगभग चार माह का लग रहा था |

स्थानीय लोगो का आरोप है की आवास विकास मैदान के निकट रहने वाली कुछ नर्से अपने घर पर ही यह कारोबार बड़े पैमाने पर कर रही है| लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नही है|