सपा सरकार में माया के मकानों में त्राहि-त्राहि

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

ravesh-mishraफर्रुखाबाद: बसपा सरकार में बनायी गयी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढिया काशीराम कालोनी सपा सरकार में नगर पालिका की लापरवाही से त्राहि-त्राहि मची हुई है| जिसके चलते आक्रोशित लोग सोमबार को सुबह पालिका के खिलाफ धरने पर बैठ गये| शाम को पंहुचे अफसरों ने कार्यवाही का भरोसा दिया|

काशीराम कालोनी के आबंटी उत्थान समिति के अध्यक्ष रावेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिका की अनदेखी के खिलाफ धरने पर बैठ गये| रावेश ने आरोप लगाया की कालोनी में गंदगी का अंबार है| पानी निकासी की व्यवस्था नही है क्योंकि जिस नाले से कालोनी का पानी निकलता है उस नाले को ग्रामीणों ने बंद कर दिया| क्योंकि नाले का पानी उनके खेतो में जा रहा है| कालोनी में अस्थाई पुलिस चौकी भी बंद पड़ी है|

कालोनी के सभी हैण्डपाइप खराब पड़े है| जल भराव से कालोनी में मच्छरों का प्रकोप है| कालोनी में कोई बारात घर नही है| प्राइमरी स्कूल भी नही बनाया गया है| जिससे गरीब परिवारों के बच्चो को पढ़ाई करने में असुबिधा होती है| कालोनी के लोगो से राशन कार्ड सत्यापन के लिये अबैध बसूली की जा रही है| आदि मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया| बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष धरने पर बैठे| शाम को पंहुचे अफसरों ने आक्रोशित नागरिको को शांत कर उनकी मांगो पर कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद धरना समाप्त किया गया| इस दौरान आमिर, शाहिद खान, फिरोज आदि मौजूद रहे|