शाह की क्लास की जोरदार तैयारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कानपुर में होने वाली बैठक जाने केव लिये जोरदार तैयारी चल रही है| इसके लिये छाबनी मंडल और बढ़पुर मंडल के सभी सेक्टर प्रमुखों की बैठक ली गयी|

भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर बुलाई गयी बैठक में बढ़पुर मंडल के सभी 10 सेक्टर व छाबनी मंडल के एक सेकटर के सभी प्रमुखों को बुलाया गया| जिसने कानपुर में होने वाली अमित शाह की बैठक में जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया| प्रांशु दत्त ने कहा कि इस बार यूपी में कमल खिलेगा| लेकिन उसके लिये सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाये| कार्यकर्ता बूथ जीतने पर नजर रखे| यदि हम बूथ जीते तो चुनाव जीतने की सम्भावना होगी|

पूर्व जिलाध्यक्ष भू देव राजपूत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अमित शाह के कार्यक्रम में जाने के लिये कमर कस ले| इस दौरान प्रदीप सक्सेना, रामभरोसे चक, बालक राम कठेरिया, शेर सिंह शाक्य . मनोज दीक्षित, डॉ० महेंद्र सिंह,शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|