मैकेनिक के घर से 6 लाख की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

dogफर्रुखाबाद: बीती रात चोरो ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में मोटर मैकेनिक के घर लाखो के नकदी जेबर साफ कर दिये गये है| पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण किया| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है|

शांति नगर निवासी दिनेश चन्द्र राठौर बीती शुक्रवार की रात बिजली ना आने के कारण छत पर रो रहे थे| उसके साथ पत्नी मीरा और पुत्र राहुल और रजत भी थे| बीती रात तकरीबन वह 3 बजे वह नीचे उतरे तो देखा की मेंन गेट का खुला पड़ा है| चोरो ने घर में चोरी की घटना का अंजाम दे दिया| दिनेश के अनुसार चोर दो लाख रुपये, सोने का हार, पांच सोने की चेन, 12 सोने की अंगूठी तीन कमर बंद तीन जोड़ी पायल आदि साफ कर दिये|

घटना की सूचना पर सीओ लेखराज सिंह, कोतवाल डीके सिंह, कादरी गेट चौकी प्रभारी सुभाष यादव आदि मौके पर पंहुचे| डॉग स्कोटकी टीम ने भी जाँच पड़ताल की| कोतवाल डीके सिंह ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|