दबंगई में दिनदहाड़े दौड़ा-दौड़ा कर फायरिंग, खोखे मिले

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

shvamshivamshivam 3फर्रुखाबाद: पुलिस के इकबाल पर एक बार फिर सबालिया निशान लगा दिये है| महज एक दिन पूर्व ही आवास विकास कालोनी में दबंगो द्वारा सरे शाम फायरिंग कर दहशत फैलाई गयी| वही शनिवार को सुबह-सुबह दिन की शूरुआत भी गोली की तड़तड़ाहट से हुई| जब दबंगो ने दुकानदार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारने का प्रयास किया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को दो खोखे भी मौके पर मिले है| पीड़ित ने आरोपीयो के खिलाफ तहरीर दी है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज चौराहे पर शिवम् रावत पुत्र स्वर्गीय महादेव रावत का सुषमा मेडिकल है| उसकी दूसरी दुकान में अंकित सक्सेना किराये पर कोल्डड्रिंक और चाय का होटल चलाता है| शिवम रावत ने कोतवाली में दी गयी तहरीर मने कहा है की वह सुबह अपने मेडिकल स्टोर पर लगभग 9 बजे जा रहा था| तभी सुनील तिवारी, छोटू तिवारी उर्फ़ गौरव तिवारी, अभिषेक वर्मा उर्फ़ बाबा व अर्जुन दिवाकर आये| आरोपियों ने कहा की तूने सचिन का पक्ष लिया था| तो तुमको भी इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा| आरोपीयो ने गालीगलौज शुरू कर दी| अंकित की दुकान का सामान फेंक दिया| गाली-गलौज पर आपत्ति करने पर तमंचे से तमंचे से फायरिंग कर दी| उसके बाद तमंचे की वट से घायल कर दिया| भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल डीके सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद हुये है|
क्या है असली मामला
बीते तकरीबन 25 दिन पूर्व सुनील तिवारी के साथ अंकित सक्सेना के बड़े भाई सचिन सक्सेना की मारपीट नहो गयी थी| जिस पर आरोपियों के खिलाफ शिवम् रावत ने गबाही दी थी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में एनसीआर भी दर्ज की थी| इसी बात की खुन्नस आरोपी मानते है|

कोतवाल डीके शर्मा ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|