सपा जिलाध्यक्ष और विधायक ने सूनी समस्या

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

CHNDRPALफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव और भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने जनता की समस्या सुनी|

आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर भोजपुर विधानसभा के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी और जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने समस्या सुन अधिकारियो को कार्यवाही के लिये कहा| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने बताया की जनता दर्शन में लगभग दो दर्जन शिकायते लिखित और 30 मौखिक शिकायते आयी| जिन्हें निस्तारित करा दिया गया|

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा की बुधवार को एमआईसी कालेज फ़तेहगढ पंहुचकर नगर पालिका का दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे| पूर्व महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर, धनश्याम यादव, केके यादव, रजत क्रन्तिकारी आदि मौजूद रहे|