ब्रेकिंग: कार सबार पूर्व सैनिक की मौत, बेटी व भांजी गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

DENDRफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सैनिक गजेन्द्र सिंह राठौर पुत्र जदुनाथ सिंह की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि उसकी पुत्री व भांजी गम्भीर रूप से घायल हो गयी|

गजेन्द्र अपनी पत्नी अंजू को लेकर जनपद मैनपुरी के घिरोर त्रिलोकपुर में स्थित ससुराल में छोड़कर अपनी भांजी स्वाती और नौ वर्षीय पुत्री के अंशी के साथ कार से घर आ रहा था| तभी कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के हरियाली बाजार के निकट अचानक तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी| जिससे कार में बैठे तीनो गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|

गजेन्द्र को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल और उसकी भांजी स्वांती और पुत्री अंशी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| लोहिया में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर मृतक की माँ राधादेवी, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, भाजपा नेता शैलेन्द्र राठौर, नागेन्द्र सिंह राठौर आदि लोग लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतक तीन भाई था| देवेन्द्र सिंह राठौर, गजेन्द्र सिंह और सबसे छोटे सर्वेन्द्र सिंह|