21 जनवरी से पॉलीटेक्निक फार्मों का वितरण शुरू

0
100

फर्रुखाबाद: पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फार्म वितरण के लिए देर शाम बेबर रोड स्थित पालीटेक्निक कालेज पहुंच गये। जिनका वितरण सोमवार 21 जनवरी से किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देर शाम पहुंचे फार्मों के रख रखाव की व्यवस्था में कर्मचारी लग गये। पालीटेक्निक में 2200 फार्म पहुंचे हैं, जिन्हें सोमवार से वितरण किया जायेगा। अन्य जगहों पर तहसील स्तर पर फार्मों का वितरण भी कराया जायेगा। जिसमें कायमगंज, अमृतपुर, फतेहगढ़ डाकघर से वितरण किये जायेंगे। जिसमें सामान्य वर्ग व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फार्म शुल्क 400 रुपये रखा गया है और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए फार्म 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

इस सम्बंध में पालीटेक्निक प्रधानाचार्य डीके वर्मा ने बताया कि फार्मों का वितरण शांतिपूर्ण कराने के लिए कालेज परिसर में सोमवार से उचित व्यवस्था रहेगी। किसी अभ्यर्थी को परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

[adrotate banner="2"]