छेडछाड के विवाद में दिन दहाड़े जबाबी फायरिंग, बाजार बंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

baajar bandफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिनों एक बारात में महिलाओ के साथ छेडछाड करने का विवाद सोमबार को उस समय तूल पकड़ गया जब डीआईजी नीलाब्जा चौधरी थाने में मौजूद थे| दोनों पक्षों के लोगो को थाने बुलाया गया| अभी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है|

विदित है बीते 29 अप्रैल को कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज निवासी रामकिशोर गुप्ता की पुत्री सविता उर्फ पूजा का विवाह थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला गाँधी नगर निवासी अतुल गुप्ता पुत्र नरेश चन्द्र गुप्ता के साथ हुआ था| नरेश अपने पुत्र की बारात लेकर लडकी पक्ष के घर नही गये थे लडकी पक्ष के लोग कमालगंज आये थे| एक गेस्ट हॉउस में विवाह सम्पन्न हुआ था| उसी दौरान मोहल्ले के कुछ मनचलों ने विवाह कार्यक्रम में आयी कुछ महिलाओ के साथ अश्लीलता कर दी | जिस पर विवाद बढ़ गया और उस दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले थे | उसमे पुलिस ने लडकी पक्ष के एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया था|

वर अतुल गुप्ता पुत्र नरेश चन्द्र गुप्ता के मोहल्ले के ही मन चले लडके होने के कारण सोमबार को दोनों पक्ष फिर गुड मंडी चौराहे पर आमने सामने आ गये| पहले गाली-गलौज किया गया और बाद में लाइसेंसी हथियार से दिन दहाड़े भरे बाजार जमकर जबाबी फायरिंग की गयी | फायरिंग होते ही बाजार में भगदड़ मंच गयी| देखते ही देखते बाजार बंद हो गया| फायरिंग में नरेश गुप्ता चुटहिल भी हो गये|

घटना के समय डीआईजी नीलाब्जा चौधरी थाना कमालगंज में ही मौजूद थे| उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाया| कुछ सपा नेता भी पैरवी में थाने पंहुचे| फ़िलहाल अभी तक कोई नतीजा नही निकला| पुलिस जाँच में जुटी है|